Recent News

महात्मा गांधी जी के 43 रोचक तथ्य जो आप नहीं जानते है !! 43 interesting facts of Mahatma Gandhi that you do not know


 महात्मा गांधी जी के 43 रोचक तथ्य


                

सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए अमर है ! गांधी सिर्फ देश में ही नही विदेशों में भी प्रसिद्ध रहे है। आज गाँधी जयंती के दिन हम आपको महात्मा गाँधी जी के ऊपर बेहद रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं ,जो आपको काफी ज्यादा पसंद आयंगे।


1. एक बार गांधी जी को टिकट होने के बावजूद एक अंग्रेज और टिकट कलेक्टर ने “काला” होने के कारण ट्रेन से धक्का मार कर उतार दिया था। यह उनका किसी अंग्रेज के साथ सबसे कड़वा अनुभव था।

2. एक बार गांधी जी का जूता चलती ट्रेन में से नीचे गिर गया। उन्होंने तुरंत अपना दुसरा जूता भी उतार कर ट्रेन फेंक दिया। पूछने पर उन्होंने कहा “एक जूता न तो मेरे काम आता और कम से कम अब वह आदमी तो दोनों जूते पहन सकेगा जिसे मेरे दोनों जूते मिलेंगे”।

3. गांधी जी ने जब अपनी क़ानून की पढ़ाई ख़त्म कर इंग्लैंड में वकालत शुरू की तो वह पूरी तरह असफल साबित हुए। यहां तक कि अपने पहले केस में उनकी टांगें कांपने  लगीं थी और वह पूरी बहस किये बिना ही बैठ गए थे और case हार गए।

4. दक्षिण अफ्रीका में वह बहुत सफल वकील बने और उनकी आमदनी दक्षिण अफ्रीका में 15000 डॉलर सालाना तक हो गई थी। जरा सोचिये, 99% भारतीयों की सालाना आय आज भी इससे कम है !

5. महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” की उपाधि सुभाष चन्द्र बोस ने दी थी।

6. गाँधी जी की आत्माकथा “सत्य के साथ मेरा प्रयोग” जो 1927 में प्रकाशित हुई थी इस पुस्तक को गाँधी जी ने गुजरती भाषा में लिखा था !

7. गांधी अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट किया करते थे। 

8. गांधी को अपनी फोटो खींचा जाना बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन आज़ादी की लड़ाई दौरान वह अकेले शख्स थे, जिनकी फोटो सबसे ज्यादा ली गई थी।

9. गांधी जी को सम्मान देने के लिए एप्पल के संस्थापक “स्टीव जॉब्स” गोल चश्मा पहनते थे।

10. गांधी अपने दोस्त हिटलर को पत्र लिखते थे और उनका समर्थन भी करते थे।

11. गांधी जी स्वदेशी के बहुत कट्टर समर्थक थे, किन्तु उनका पहला डाक टिकट स्विट्जरलैंड में छपवाया गया था।

12. महात्मा गांधी अपने जीवन में कभी अमेरिका नहीं गए और ना ही कभी एयर प्लेन में बैठे।

13. गांधीजी चाहते तो भगत सिँह की फांसी रोक सकते थे ! पर कई लोगों का यह मानना है कि गांधीजी ने भगत सिंह के केस पर कभी गंभीरता दिखाई ही नहीं।

14. सन 1931 की इंग्लैंड यात्रा के दौरान गांधी जी ने पहली बार रेडियो पर अमेरिका के लिए भाषण दिया। रेडियो पर उनके पहले शब्द थे “क्या मुझे इस माइक्रोफोन के अंदर बोलना पड़ेगा?” “Do I have to speak into this thing?”

15. गांधी जी की शवयात्रा को आजाद भारत की सबसे बड़ी शवयात्रा कहा गया था। इसमें करीब दस लाख लोग साथ चल रहे थे और करीब 15 लाख लोग रास्ते में खड़े थे।

16. सन 1930 में अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने गाँधी को वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति का पुरस्कार  दिया था !

17. गाँधी जी को अन्तिम संस्कार के लिए जिस वाहन से ले जाया गया था उसी वाहन से मदर टेरेसा को भी ले जाया गया था !

18. गाँधी जी को महात्मा सबसे पहले “रविन्द्र नाथ टेगोर” ने कहा था !

19. गाँधी जी ने स्वाधीनता आन्दोलन में अपने जीवन के 6 साल 5 महीने जेल में बिताये !

20. गाँधी जी को वर्ष 1948 में नोबल पुरुस्कार के लिए चुना गया था लेकिन इस पुरस्कार को  प्राप्त करने से पहले उनकी हत्या कर दी गयी !

21. गांधी जी का Civil Rights आंदोलन कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों तक पहुंचा !

22. दुनिया में महात्मा गांधी के आदर को इस बात से समझा जा सकता है कि जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया ! जी हां, ब्रिटेन ने उनके निधन के 21 साल बाद उनके नाम से डाक टिकट जारी किया !

23. भारत में छोटी सड़कों को छोड़ दें तो कुल 53 बड़ी सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं, जबकि विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम उनके नाम पर हैं !

24. गांधी ने साउथ अफ्रीका के डर्बन, प्रिटोरिया और जोहांसबर्ग में कुल तीन फुटबॉल क्लब स्थापित करने में मदद की थी !

25. 1913 से 1938 तक वे लगभग 79000 किलोमीटर चले, जो लगभग पृथ्वी का दो बार चक्कर लगाने के बराबर है।
[4:34 am, 2/10/2019] India Tekanik Gyan ️: 26. महात्मा गांधी की शव यात्रा 8 किलोमीटर लंबी थी !

27. 13 साल की उम्र में गांधी जी की शादी उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुई ! शादी से संबंधित प्रथाओं को पूरा करने में एक साल लग गया और इसी कारण से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे !

28. गांधी जी अपने नकली दांत अपनी धोती में बाँध कर रखते थे। वह उन्हें केवल खाना खाते समय ही लगाया करते थे।

29. गांधी जी को दो चीज़ों की बहुत चिंता रहती थी। पहली उनकी Handwriting और दूसरी massage कराना। उन्हें दूसरों से massage कराना बहुत अच्छा लगता था।

30. गांधी के बेटे ने उन्हें छोड़ दिया था और इस्लाम धर्म अपना लिया था।

31. वर्ष 1999 में गांधी जी को Times Magazine द्वारा Albert Einstein के बाद 19वीं सदी का दूसरा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति चुना गया।

32. स्वतंत्रता दिवस की रात गांधी जी नेहरू जी का भाषण सुनने के लिए मौजूद नहीं थे, उस दिन गांधी जी उपवास पर थे।

33. भारत की स्वंत्रता प्राप्ति के पश्चात कुछ पत्रकार गाँधी जी के पास आए और उनसे अंग्रेजी में बात करने लगे ! मगर गाँधी जी ने सभी को रोका और कहा कि, “मेरा देश अब आजाद हो गया है, अब मैं हमारी हिन्दी भाषा ही बोलूँगा।

34. अपनी मौत से एक दिन पहले महात्मा गांधी Congress Party को खत्म करने पर विचार कर रहे थे।

35. मूंगफली खाने के बाद गोडसे ने गांधी को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी थी। अंतिम समय में गांधीजी के मुंह से निकला, “राम…..रा…..म ! ”

36. गांधी जी की मृत्यु पर पंडित नेहरु जी ने रेडियो द्वारा राष्ट्र को संबोधित किया और कहा “राष्ट्रपिता अब नहीं रहे“।

37. जिस वाहन में 1948 में महात्मा गांधी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था वही वाहन सन 1997 में मदर टेरेसा की अंतिम यात्रा के लिए इस्तेमाल किया गया था।

38. महात्मा गांधी जन्म से बहादुर नेता नहीं थे। बल्कि उन्होंने अपनी आत्मकथा में स्वयं लिखा है कि बचपन में वह इतने शर्मीले थे वह स्कूल से भाग जाते थे ताकि उन्हें किसी से बात न करनी पड़े।

39. संयुक्त राष्ट्र ने गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस (world non-violence day) घोषित किया है।

40. महात्मा गांधी ने Boer War के दौरान सेना में सेवा की , पर युद्ध के भयानक चित्र को देखकर उन्होंने हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाने की ठान ली।

41. 1939 में गांधीजी ने हिटलर को युद्ध न करने के लिए एक अनुरोध पत्र लिखा। लेकिन यह पत्र ब्रिटिश आर्मी के हस्तक्षेप के कारण कभी भी अपने इच्छित प्राप्तकर्ता के पास नहीं पहुंच पाया।

42. 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गौड़से नामक व्यक्ति ने गांधी जी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वे नई दिल्ली के बिड़ला हाउस के मैदान में रात में चहलकदमी कर रहे थे।

43. गांधी जी का शुक्रवार के साथ एक अजीब इत्तेफाक था। उनका जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को मिली और इसके साथ-साथ गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही की गयी थी।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

नाम प्रदीप चौहान मैं एक ब्लॉगर हूं आप मेरे ब्लॉग पर हर तरह के स्टडी मैटेरियल पढ़ने को मिलते हैं इसी तरह मैं आपको स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवाता रहूंगा धन्यवाद

Free Course

3/Free Course/col-left